गंगा में बही आस्था, मोदी जी का ‘टच मी नॉट’ नोटिफिकेशन और हस्तिनापुर दरबार में यूजीसी गाइडलाइन पर विमर्श 

दिन ब दिन की इंटरनेट बहसों और खबरिया चैनलों के रंगमंच पर संक्षिप्त टिप्पणी.

WrittenBy:अतुल चौरसिया
Date:
   

भारत में आस्था एडवांस टचस्क्रीन टेक्नोलॉजी है, इतनी हाई-सेंसिटिव कि हल्की-सी उंगली लगी नहीं, ‘भावनाएं आहत’ का नोटिफिकेशन तुरंत पॉप-अप हो जाता है. 

दरअसल, वाराणसी में 14 मुस्लिम लड़कों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. एक भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने इफ़्तारी के लिए चिकन बिरयानी खाई और उसकी हड्डियां गंगा में डाल दीं. जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो गयीं.

आस्था हिंदू थी और लड़के मुसलमान थे, टीआरपी के गिद्धों को इससे बेहतर दस्तरख़्वान और क्या ही मिलता. 

साथ में इस बार धृतराष्ट्र संजय संवाद में एक विशेष टिप्पणी देखिए यूजीसी की समता गाइडलाइन और देश में मेडिकल शिक्षा के मौजूदा हालात पर. 

Also see
article imageदंतकटौव्वल के खतरे से बाल-बाल बचे मोदीजी और मुसलमानों को गोली मारते असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा
article image‘मोहम्मद दीपक’ से सहमे, निर्मलाजी की साड़ी पर अटके बजट के उड़नछल्ले

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like