उत्तर प्रदेश में पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या, 3 को हिरासत में लिया 

हापुड़ में रविवार को एक आटा मिल में हुए विवाद के बाद 60 वर्षीय पत्रकार नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

The incident was reported by Janwani too.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार को एक आटा मिल में हुए विवाद के बाद 60 वर्षीय पत्रकार नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम अहमद एक हिंदी अखबार से जुड़े थे. पुलिस के अनुसार, वह दिवाली से पहले अपने अखबार के लिए विज्ञापन मांगने आटा मिल गए थे. त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय अखबारों के लिए विज्ञापन से होने वाली कमाई का खास महत्व होता है.

पुलिस ने बताया कि अहमद तीन अन्य लोगों के साथ मिल पहुंचे थे, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं. वहां किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं की है.

imageby :

इस मामले में हापुड़ देहात थाने में चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. हापुड़ देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया, “हमने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.”

यह घटना मेरठ संस्करण के अखबार जनवाणी के पेज तीन पर सबसे नीचे प्रकाशित हुई थी.

नसीम अहमद की हत्या ने एक बार फिर छोटे शहरों और जिलों में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. इनमें से कई पत्रकारों को खबरें जुटाने के साथ-साथ अपने अखबार के लिए विज्ञापन भी जुटाने पड़ते हैं, ताकि प्रकाशन का खर्च और अपनी आजीविका चलाने के लिए जरूरी कमाई हो सके.

Also see
article imageसफाईकर्मी अनिल की हत्या: पुलिस पर जबरदस्ती दाह संस्कार और कंपनी पर कर्मचारियों का हक मारने का आरोप
article imageउत्तर प्रदेश: हाथरस में नाले से बरामद हुआ पत्रकार का शव, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like