दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं. ये टीमें दिल्ली में आने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं.
दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बाहर से आने वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ा दी है. दिल्ली में आने वाली बसों और दूसरे वाहनों के लिए बीएस-6 के मानक तय किए गए हैं.
इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं. ये टीमें दिल्ली में आने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं. बीएस-6 के नीचे के वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जा रहा है. साथ ही कुछ के खिलाफ चालान और जब्ती की कार्रवाई भी हो रही है.
न्यूज़लॉन्ड्री ने इस दौरान डीएनडी फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज और चिल्ला गांव के बॉर्डर पर जाकर जायजा लिया. इन तीनों चेकपॉइंट पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात थीं और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थीं.
कालिंदी कुंज में सुबह से शाम तक करीब 500 गाड़ियों की जांच की गई. इनमें से 50 गाड़ियों को वापस लौटा दिया गया, जबकि 20 गाड़ियों के प्रदूषण से जुड़े चालान काटे गए.
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
दिल्ली की प्रदूषित हवा: समय से पहले जन्मदर में 21 फीसदी की उछाल
वायु प्रदूषण: ओडिशा के शहरों में एक उभरता संकट, ट्विन सिटी की हवा हुई ‘खराब’