दिल्ली के पिंक बूथ: कहीं ताला तो कहीं पुलिस ही गायब 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में करीब 120 पिंक बूथ बनाए हैं. लेकिन जब हमने इन बूथों का जायजा लिया तो कहीं ताला लगा मिला तो कहीं महिला पुलिसकर्मी ही मौजूद नहीं थीं. ऐसे में, सुरक्षित दिल्ली के दावों पर ये पिंक बूथ सवाल खड़े करते हैं.

WrittenBy:खुशी जायसवाल
Date:
   

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने 2021 से अब तक राजधानी में 120 से 130 पिंक बूथ बनाए हैं. इनका मकसद महिलाओं की शिकायतों को सुनना और उन्हें जरूरी मदद मुहैया कराना है. लेकिन हालिया दुष्कर्म की घटनाओं के बाद इन बूथों की कार्यप्रणाली और महिलाओं की सुरक्षा में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

इनकी जमीनी स्थिति जानने के लिए हमने दिल्ली के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में बने सात पिंक बूथों का जायजा लिया. कहीं बूथ बंद पड़े थे, तो कहीं महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं. कुछ बूथों के आसपास गंदगी और बदहाल व्यवस्था भी नजर आई.

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय और मिरांडा हाउस के बाहर मौजूद पिंक बूथ चालू मिले. यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे महिलाओं और छात्राओं की शिकायतों पर कार्रवाई करती हैं. लेकिन दूसरे इलाकों में बूथों की स्थिति और स्थानीय लोगों के अनुभवों ने इनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

राजधानी की इन बूथों के हालात कैसे है और क्या ये महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने और उनकी मदद करने में सफल हो रहे हैं? देखिए दिल्ली से हमारी ये रिपोर्ट.

Also see
article imageमहिला पत्रकारों ने लगाए दिल्ली पुलिस पर हिरासत में मारपीट के गंभीर आरोप, प्रेस संगठनों ने की निंदा
article imageमहिला आरक्षण, परिसीमन और एसआईआर पर सपा नेता पूजा शुक्ला से बातचीत

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like