सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी

पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ कर तिरंगा लहराने लगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक इस प्रदर्शन को पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया. जिसके बाद सभी सांसद पुलिस बैरिकेडिंग के आगे धरने पर बैठ गए और चुनाव आयोग को लेकर नारेबाजी करने लगे. 

काफी देर धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ कर तिरंगा लहराने लगे. बाद में कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के सांसद भी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. इस दौरान पुलिस ने अन्य सांसदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया. 

इस बीच राहुल गांधी पुलिस को छकाते रहे और पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करती रही. वहीं, पुलिस बस में बैठ चुकी प्रियंका गांधी को राहुल गांधी बस से निकालकर लाए और दोनों नेता आकाशवाणी दफ्तर के अंदर घुस गए. आकाशवाणी भवन के परिसर के अंदर से ही वह चुनाव आयोग की तरफ जाने लगे. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वह परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए. 

इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम सिर्फ़ ज्ञानेश कुमार और बाकी दो चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं. हम सभी विपक्षी सांसद हैं और हम सिर्फ़ उनसे बात करना चाहते हैं. चुनाव आयोग हमसे बात नहीं करना चाहता. करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है. हम बस चुनाव आयोग से सवाल पूछना चाहते हैं. लेकिन वह जवाब नहीं देना चाहते."

देखिए ये वीडियो रिपोर्ट. 

Also see
article image‘अच्छा हो कि सरकार हमें विदेशी ही बता दे’: एसआईआर से परेशान दिल्लीवासियों का हाल
article imageजंजीरों में सीईसी ‘ज्ञानेश कुमार’, कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखा अनोखा विरोध 

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like