अभी तक 12 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और इनमें 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
रविवार दोपहर में दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई. जिसमें अभी तक 12 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और इनमें 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
इस मामले में दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है.
मालूम हो कि सत्य निकेतन में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहते हैं. इसकी वजह है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में ऐसे बहुत सारे कॉलेज हैं, जहां बच्चों को दाखिला तो मिल जाता है लेकिन उन्हें हॉस्टल नहीं मिल पाता. जिसकी वजह से वह बाहर किराये पर रहने को मजबूर होते हैं.
स्थानीय निवासी वरुण ने बताया, "एक ही झटके में पूरी की पूरी बिल्डिंग ही धंस गई. मुझे लग रहा है करीब 40 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा था."
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि उन्हें हादसे की सूचना दोपहर डेढ़ बजे के बाद मिली.
देखिए ये रिपोर्ट.
दिल्ली के मालवीय नगर में खौफनाक हादसा: 21 की मौत, मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक
एयर इंडिया हादसा: जांच में छूट गए कई सवाल