कामकाजी लोगों को इसका खामियाजा ज्यादा भुगतना पड़ रहा है. वहीं कई जगहों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है.
दिल्ली मेट्रो ने आज लगातार तीसरे दिन अपने दर्जनभर से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है. इन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी की सुविधा बंद है. हालांकि, यात्री तीन मेट्रो स्टेशनों राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर इंटरचेंज कर सकते हैं. गौरतलब है कि इन मेट्रो स्टेशनों को 22 जुलाई से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बंद किया जा रहा है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से लिए गए इस फैसले से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को ठीक से विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं. कामकाजी लोगों को इसका खामियाजा ज्यादा भुगतना पड़ रहा है. वहीं कई जगहों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है.
हमसे बातचीत में कई लोगों ने मेट्रो स्टेशनों के बंद किए जाने को लेकर कोई जानकारी न होने की शिकायत की तो कुछ ने बताया कि ऑटो वाले कम दूरी का भी ज्यादा किराया मांग रहे हैं.
मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
देखिए यह खास रिपोर्ट.
नोएडा: न्यूनतम मजदूरी के लिए श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन, बोले- हर साल टारगेट बढ़ता है, सैलरी नहीं
केजरीवाल की गिरफ्तारी: पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद