सोनम वांगचुक की हिरासत से संसद मार्च तक: 72 घंटों का सिलसिलेवार ब्यौरा

यह वीडियो न्यूज़लॉन्ड्री की ज़मीनी रिपोर्टिंग के आधार पर पूरे घटनाक्रम को क्रमवार तरीके से पेश करता है, ताकि आप समझ सकें कि क्या हुआ, कब हुआ और पूरे दिन की घटनाएं किस तरह सामने आईं.

बीते शनिवार को सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से लेकर सोमवार को संसद के बाहर हुई घटनाओं तक, यह वीडियो पूरे घटनाक्रम को घंटे-दर-घंटे दिखाता है.

न्यूज़लॉन्ड्री की ग्राउंड रिपोर्टिंग पर आधारित इस वीडियो में बताया गया है कि जंतर-मंतर पर भीड़ कैसे बढ़ी, संसद मार्च का फैसला कैसे लिया गया, प्रदर्शनकारी संसद की ओर कैसे बढ़े, बैरिकेड कैसे टूटे, पुलिस ने कब लाठीचार्ज किया, कब आंसू गैस के गोले दागे गए, प्रदर्शन स्थल को कैसे खाली कराया गया और कुछ घंटों बाद प्रदर्शनकारी दोबारा कैसे लौटे.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कई तरह के दावे किए गए और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. अलग-अलग पक्षों की ओर से घटनाओं को लेकर अलग-अलग बातें भी कही गईं. ऐसे में यह वीडियो न्यूज़लॉन्ड्री की ज़मीनी रिपोर्टिंग के आधार पर पूरे घटनाक्रम को क्रमवार तरीके से पेश करता है, ताकि आप समझ सकें कि क्या हुआ, कब हुआ और पूरे दिन की घटनाएं किस तरह सामने आईं.

अगर आप सुर्खियों से आगे बढ़कर ज़मीनी, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता को महत्व देते हैं, तो न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब कर हमारा साथ दें.

Also see
article imageलाठीचार्ज, आंसू गैस और अफरा-तफरी में कहां 'गायब' थी सीजेपी लीडरशिप
article imageकौन लगा रहा पैसा, कितनी आ रही जनता, कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में और क्या-क्या दिखा

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like