दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत का काम पिछले लगभग 11 महीनों से चल रहा था. हादसे के वक्त भवन मालिक अंदर ही मौजूद थे. उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

WrittenBy:आकांख्या राउत
Date:
   

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में अचानक इमारत भरभरा कर गिर पड़ी. जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है. हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गौरतलब है कि यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी अचानक हुए इस हादसे से हैरान थे. 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत का काम पिछले लगभग 11 महीनों से चल रहा था. दिल्ली नगर निगम का कहना है कि इमारत का निर्माण सरल योजना के तहत हो रहा था.  करीब 26 मीटर ऊंची इस इमारत में हादसे के समय अंदर काम चल रहा था. भवन मालिक भी हादसे के वक्त अंदर ही था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह का हादसा पहले कभी नहीं हुआ.  इमारत गिरने से दो कारें और तीन से चार अन्य गाड़ी भी मलबे में दब गई.

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. देखते ही देखते पूरी इमारत भरभराकर गिर गई. पास से गुजर रहा शख्स इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई.  

देखिए हादसे के स्थल से हमारी यह रिपोर्ट.

Also see
article imageलखनऊ: कमर्शियल इमारत में भीषण आग से 15 की मौत, सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल 
article imageदिल्ली के मालवीय नगर में खौफनाक हादसा: 21 की मौत, मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक 

Comments

We take comments from subscribers only!  Subscribe now to post comments! 
Already a subscriber?  Login


You may also like