2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ हुए मतदाता सूची में बड़े बदलाव, महिला आरक्षण और राजनीति में महिलाओं की चुनौतोयों समेत कई मुद्दों पर पूजा शुक्ला के साथ बातचीत.
सड़कों पर प्रदर्शन, जेल और लाठियों से लेकर विधानसभा चुनाव तक का सफर तय करने वाली पूजा शुक्ला अब समाजवादी पार्टी का प्रमुख युवा चेहरा हैं. पूजा उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को लखनऊ यूनिवर्सिटी के गेट पर काले झंडे दिखाए, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा. 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्हें समाजवादी पार्टी ने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे बेहद कम मतों के अंतर से यह चुनाव हार गईं.
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट शुरू हो गई है. हाल ही में मतदाता सूची से 2 करोड़ से अधिक नाम काटे गए हैं. इस बड़े बदलाव के बाद विपक्ष की रणनीति क्या होगी? महिला आरक्षण पर समाजवादी पार्टी की मांग कितनी वाजिब है? साथ ही, महिलाओं को राजनीति में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? इन सभी गंभीर मुद्दों पर हमने पूजा शुक्ला से विस्तार से बात की. उन्होंने हर सवाल का जवाब बहुत बेबाकी और खुलकर दिया।
देखिए यह पूरी बातचीत.
समाज के सबसे कमजोर तबके का वोट चोरी हो रहा है: वीरेंद्र सिंह