शर्तों के साथ सालभर का औसत निकाल कर दिल्ली की हवा को सबसे साफ बताने वाले टोटके का फैक्ट चेक.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा है कि दिल्ली की ‘औसत हवा’ बीते 8 सालों में सबसे साफ रही है. सिरसा कहते हैं, “साल 2025 दिल्ली की हवा में सुधार की मजबूत मिसाल बना. इस साल प्रदूषण के प्रमुख मानकों पीएम 2.5 और पीएम 10 में गिरावट दर्ज की गई. पूरे साल में 79 दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई एक सौ से नीचे रहा. जबकि एक्यूआई 200 से नीचे वाले दिन 200 तक पहुंच गए. जो 2018 के बाद की सबसे बेहतर स्थिति है.” हालांकि, उन्होंने एक शर्त जोड़ी है कि कोविड के साल 2020 को छोड़ दिया जाए.. तो जनवरी से नवंबर तक औसत एक्यूआई 187 रहा- जो पिछले 8 वर्षों में सबसे अच्छा है. गंभीर प्रदूषण (एक्यूआई 400 से ऊपर) वाले दिन सिर्फ 8 रहे.”
सिरसा ने अपने फेसबुक पर भी कुछ ऐसा ही पोस्ट लिखा और इस ‘औसत’ उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का धन्यवाद किया. लेकिन क्या मंत्री जी का दावा सही है? क्या वाकई बीता साल बीते सालों के मुकाबले सबसे साफ था?
जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
सत्ता बदली, हवा नहीं: प्रदूषण पर सरकार की पुरानी चाल, सिर्फ 3 बैठकों में निकाल दिया पूरा साल
हवा का हक: ‘आप’ सरकार को कोसने से हॉट एयर बैलून उड़ाने तक एलजी का सफर