हिंदी पॉडकास्ट जहां हम हफ्तेभर के बवालों और सवालों पर चर्चा करते हैं.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से हुई मौतों और वेनेज़ुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका की रद्द और पांच अन्य आरोपियों को दी ज़मानत, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पंद्रहवीं बार पैरोल पर आए बाहर, 5 जनवरी को जेएनयू में हुए एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक नारों को लेकर हुआ विवाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडी की कार्रवाई के दौरान आईपैक के कार्यालय पहुंची जिसे लेकर ईडी ने उनपर सबूत मिटाने का आरोप लगाया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आगामी वर्षों तक अमेरिका वेनेज़ुएला का संचालन करेगा, ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूसी तेल का आयात कम कर दिया है ताकि अमेरिका को खुश किया जा सके और अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी कौन था यह पता लगाने के लिए कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंदवर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “इंदौर के भगीरथपुरा में काफी समय से दूषित पानी आने की शिकायतें आ रही थीं और अक्टूबर से यह शिकायतें बढ़ीं थीं लेकिन जैसा कि होता है सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया और फिर लोगों की मौतें होना शुरू हो गईं जिसमें 10 के क़रीब बच्चे हैं.”
इस विषय पर अरविंद कहते हैं, “मेरी जानकारी के मुताबिक़ अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे रिकॉर्ड पर लेने में सरकार परहेज़ कर रही है. वहीं जिस भगीरथपुरा में महीनों से वाटर सप्लाई का टेंडर पेंडिंग था तीन दिन पहले ताबड़तोड़ लाइन बिछ गई.”
सुनिए पूरी चर्चा -

Independent journalism is not possible until you pitch in. We have seen what happens in ad-funded models: Journalism takes a backseat and gets sacrificed at the altar of clicks and TRPs.
Stories like these cost perseverance, time, and resources. Subscribe now to power our journalism.
₹ 500
Monthly₹ 4999
AnnualAlready a subscriber? Login