play_circle

-NaN:NaN:NaN

For a better listening experience, download the Newslaundry app

App Store
Play Store

एनएल चर्चा 399: SIR की चपेट में BLO की मौतें और अरावली पर गहराया तबाही का संकट

हिंदी पॉडकास्ट जहां हम हफ्तेभर के बवालों और सवालों पर चर्चा करते हैं.

     

एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई. 

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की पहाड़ियों पर खनन पर रोकथाम लगाने वाली सिफारिशों को माना, असम की विधानसभा ने बहुविवाह पर लगाया प्रतिबंध, लाल क़िला बम धमाके मामले में उमर को शरण देने के आरोप में शोएब नाम के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक खींचतान की ख़बरें, भोपाल में जारी वीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, हरियाणा के रोहतक में खिलाड़ी की कोर्ट में बास्केटबॉल पोल गिर जाने के कारण हुई मौत, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान की मौत की फैली अफवाह और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने ग्रैप 3 की पाबंदियों को हटाया आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं. 

इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.

एसआईआर की प्रक्रिया पर उठते सवालों के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया ने कहा, “चुनाव आयोग बहुत आसानी से यह कर सकता था कि हमने एक बड़े राज्य में एसआईआर करवाया है वहां यह दिक़्क़तें आई हैं जिन्हें सुधारते हुए हम बाक़ी राज्यों में एसआईआर करवा रहे हैं, लेकिन यहां बेहद हड़बड़ी में इतने राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई और चुनाव आयोग द्वारा सुधार की तरफ कोई क़दम नहीं उठाया जा रहा.”

इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए स्निग्धेंदु कहते हैं, “पश्चिम बंगाल में इस प्रक्रिया के चलते बेहद पैनिक और घबराहट वाली स्थिति बनी हुई है, क्योंकि यहां लाखों प्रवासी रहते हैं जो बांग्लादेश और नेपाल से आए हुए हैं, इनमें हिंदू और मुसलमान दोनों शामिल हैं.”

सुनिए पूरी चर्चा - 

Subscribe now to unlock the story


paywall image

Why should I pay for news?

Independent journalism is not possible until you pitch in. We have seen what happens in ad-funded models: Journalism takes a backseat and gets sacrificed at the altar of clicks and TRPs.

Stories like these cost perseverance, time, and resources. Subscribe now to power our journalism.

Disruptor

Plan type

$90

Annual auto-renew

  • checkPaywall stories on both Newslaundry and The News Minute
  • checkStronger together merch – Fridge magnets and laptop stickers
  • checkPriority access to all meet ups and events, including The Media Rumble
  • checkAll subscriber-only interaction – NL Chatbox and monthly editorial call with the team
  • closeRSS feed of all paywall podcasts
  • closeFour free one-month NL-TNM gift subscriptions

Game Changer

Plan type

$250

Annual auto-renew

  • checkPaywall stories on both Newslaundry and The News Minute
  • checkRSS feed of all paywall podcasts
  • checkStronger together merch – Fridge magnets, laptop stickers, mug
  • checkPriority access to all meet ups and events, including The Media Rumble
  • checkAll subscriber-only interaction – NL Chatbox and monthly editorial call with the team
  • checkFour free one-month NL-TNM gift subscriptions

Already a subscriber? Login

You may also like