Khabar Baazi
सेबी ने सीएनबीसी के पूर्व एंकर समेत छह को किया बैन
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सीएनबीसी के पूर्व एंकर प्रदीप पंड्या, बाजार विशेषज्ञ अल्पेश फूरिया और चार अन्य पर गलत तरीके से ट्रेडिंग करने को लेकर बैन लगा दिया है.
यही नहीं बाजार नियामक ने अपने आंतरिम आदेश में गलत तरीके से कमाए 8.4 करोड़ रूपए लौटने के लिए भी कहा है.
सीएनबीसी आवाज के एंकर प्रदीप पंड्या, अल्पेश फुरिया, मनीष फुरिया, अल्पा फुरिया, अल्पेश वासनजी फुरिया एचयूएफ और मनीष वी फुरिया एचयूएफ को अगले आदेश तक प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री या लेनदेन करने से रोक लगा दी गई है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सेबी अन्य बिजनेस चैनलों पर दिए जाने वाले सलाह और सुझाव पर भी नजर रखती है. जो भी चैनल गलत काम करता है नियामक उसपर कार्रवाई करती है.
सेबी ने साथ ही प्रदीप पंड्या और अल्पेश फुलिया को कहा है कि अगले आदेश तक किसी भी मीडिया के माध्यम से निवेश सलाह देने, बेचने या खरीदने की सिफारिश नहीं करें. इससे पहले भी सेबी ने सीएनबीसी के एंकर हेमंत घई पर बैन लगाया था.
नियामक ने अपने आदेश में चैनल से कहा है कि जांच पूरी हो जाने तक प्रदीप पंड्या और अल्पेश फुरिया के संबंधित शो के सभी दस्तावेज, वीडियो रिकॉर्ड आदि अपने पास रखें.
प्रदीप पंड्या का नाम आने के बाद न्यूज-18 ने एक बयान में बताया कि, पंड्या ने अगस्त 2021 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage