Video
बजट से निराश दिखे ज्यादातर लोग, कहा- ये झुनझुना है, बस बजाते रहो
बीते मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया. एक घंटा 23 मिनट के भाषण के दौरान वित्त मंत्री का फोकस कृषि, शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा.
वित्त मंत्री ने अगले 5 साल में देश की टॉप 500 कंपनियां में एक करोड़ युवाओं को पेड इंटर्नशिप कराने की बात कही. वहीं, छोटे उद्योगों के विकास के लिए मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़कर ₹20 लाख करने का भी ऐलान किया गया. शहरी निम्न मध्यम वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में विस्तार की बात कही गई है ताकि शहरी गरीबों को भी घर मिल सके.
दूसरी तरफ शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह बजट थोड़ा निराशाजनक रहा. सरकार ने शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर लगने वाले टैक्स को 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया. वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर लगने वाले टैक्स को 10% से बढ़ाकर 12.30 प्रतिशत कर दिया.
हमने इस वीडियो रिपोर्ट में सरकार द्वारा बजट में गई इन सारी घोषणाओं पर दिल्ली के आम लोगों की राय जानने की कोशिश की है.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है, क्या आप इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ करते हैं? आज ही न्यूज़लॉन्ड्री की सदस्यता लें और स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth