NL Charcha
एनएल चर्चा 313: पलटीमार नेता और बोलता हिंदुस्तान का यूट्यूब चैनल बंद
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद यूट्यूब ने बोलता हिंदुस्तान का यूट्यूब चैनल किया बंद और चुनावी मौसम में नेताओं के पार्टी बदलने की प्रक्रिया हुई तेज आदि रहे.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह को जमानत दी, ताइवान में बुधवार को भूकंप के कारण 10 की मौत व 1000 से अधिक घायल, ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली, कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस ने मुंबई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनावी मौसम में तमिल चैनल थांथी टीवी को अपना पहला इंटरव्यू दिया और लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को 17 सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों 8 राज्यों में विशेष समीक्षक के रूप में तैनात किया आदि ख़बरें भी हफ्ते भर की सुर्खियों में शामिल रहीं.
वहीं, बुधवार को विश्व बैंक ने पाकिस्तान को लेकर सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में एक करोड़ लोगों के गरीबी रेखा के नीचे जाने की चिंता जताई, कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अपने खिलाफ भ्रामक ख़बरें दिखाए जाने के आरोप में आर्टिकल 19 यूट्यूब चैनल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की, 2024 से अबतक भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे 25 नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद 23 को राहत मिली और 91 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजयसभा का कार्यकाल खत्म हुआ आदि ख़बरों ने भी हफ्तेभर तक लोगों का ध्यान खींचा.
इस हफ्ते चर्चा में अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा, सुहि सवेर के मुख्य संपादक शिव इंदर सिंह और बोलता हिंदुस्तान के संपादक समर राज शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से शार्दूल कात्यायन और अवधेश कुमार ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद यूट्यूब द्वारा बोलता हिंदुस्तान के यूट्यूब चैनल को बंद किए जाने को लेकर अतुल सवाल करते हैं, “क्या कारण बताया गया, कौन सी आपत्तिजनक सामग्री थी? एक संपादक व पत्रकार के तौर पर आपको क्या लगता है कि जिस तरह से ख़बरों को पेश करना चाहिए था वहां कहीं चूक हुई है या सारी चूक सरकार और यूट्यूब की ओर से हुई है?”
इसके जवाब में समर राज कहते हैं, “क्या कारण है या कौन सी आपत्तिजनक सामग्री है, ये सब तब पता चले जब यूट्यूब बताए कि कहां गलती हुई है किस वीडियो में हुई है. गूगल की तरफ से जो मेल हमें आया है, वो ये बता रहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश की वजह से हमने चैनल बंद कर दिया. उसमें एक खंड है जिसमें संप्रभुता पर हमला किए जाने का उल्लेख किया गया है. पिछले दस साल में लगभग हर चीज को सरकार देश और राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला ही मानती रही है. अगर किसी भी चीज से सरकार या यूट्यूब को आपत्ति है तो वो हमें बताया जाना चाहिए. जो भी है हम बस उसका अंदाजा लगा रहे हैं. एक बार कारण पता चलने पर हमें भी पता चलेगा कि किस वजह से ऐसा हुआ है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइम कोड्स
00 - 04:21 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:22 - 23:46 - सुर्खियां
23:47 - 41:04 - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद यूट्यूब ने बंद किया बोलता हिंदुस्तान का चैनल
41:05 - 1:22:43 - चुनावी मौसम में नेताओं का दल बदल जारी
1:22:44 - 1:28:35 - सब्सक्राइबर्स के मेल
1:28:36 - 1:37:41 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
फॉरेन अफेयर्स पर रोहन मुखर्जी का लेख
नेटफ्लिक्स पर फिल्म- अपकमिंग समर
शिव इंदर सिंह
इश्तियाक अहमद की किताब- जिन्नाह: हिज सक्सेस, फेलियर्स एंड रोल इन हिस्ट्री
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री पर माइंड की बात का ये पॉडकास्ट
गार्जियन पर एमेलिया हिल का ऑटिज़्म पर लेख
पंडित रवि शंकर- राग यमन कल्याण 1974
अवधेश कुमार
हार्ट केयर विद डॉ. मनोज कुमार यूट्यूब चैनल पर ये एपिसोड
डॉ. शिव कुमार सरीन का इंटरव्यू
अतुल चौरसिया
रस्किन बॉन्ड की किताब- घोस्ट्स स्टोरीज़ फ्रॉम द इंडियन हिल्स
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य