NL Charcha
एनएल चर्चा 307: संदेशखाली की राजनीति, शेख शाहजहां का इतिहास और ‘चंदा वसूली’ का खेल
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय संदेशखाली में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी और बाहुबली नेता शाहजहां शेख पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप रहे. चुनावी चंदे और केंद्रीय एजेंसियों के छापों पर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट की एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणामों को रद्द कर आप के पार्षद कुलदीप कुमार को किया विजेता घोषित, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बनी सहमति आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल रहीं.
वहीं, सोशल मीडिया एक्स ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों से जुड़े खाते और पोस्ट करवाए हैं ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन और रेडियो की जानी-मानी हस्ती अमीन सयानी का निधन आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में बनी रही.
इस हफ्ते चर्चा में अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार निलाद्री सरकार शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रतीक गोयल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन शार्दूल कात्यायन ने किया.
इस हफ्ते चर्चा पेवॉल के पीछे नहीं है. अपने फेवरेट पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म से चर्चा सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
चर्चा के प्रमुख विषय संदेशखाली में हो रही घटनाओं को लेकर शार्दूल सवाल करते हैं, “संदेशखाली का पूरा मामला क्या है और इस वक्त वहां की क्या स्थिति है?”
इसके जवाब में निलाद्री सरकार कहते हैं, “5 जनवरी को ईडी ने राशन वितरण घोटाले की जांच के लिए संदेशखाली में छापेमारी की. इसी दौरान ईडी शाहजहां शेख के घर पर भी पहुंची. लोगों ने ईडी का विरोध किया और उन पर हमला कर दिया क्योंकि लोग नहीं चाहते थे कि ईडी शेख शाहजहां के घर में घुसे. इस दौरान मीडिया पर भी हमला किया गया. फिर कुछ समय शांति रही. उसके बाद वहां की स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन करना चालू किया. बड़ी बात ये है कि स्थानीय लोगों को वहां की पुलिस पर बिलकुल विश्वास नहीं है. इस वक्त पूरे देश में संदेशखाली चर्चा का केंद्र बना हुआ है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइम कोड्स
00 - 02:42 - इंट्रो और जरूरी सूचना
02:43 - 15:14 - सुर्खियां
15:15 - 52:14 - संदेशखाली और बाहुबली नेता शाहजहां शेख का इतिहास
52:15 - 1:09:38 - चुनावी फंडिंग पर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट की एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट
1:09:39 - 1:18:10 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
निलाद्री सरकार
प्रोफेसर द्वैपायन भट्टाचार्य का लेख
स्मिता शर्मा
फॉरेन अफेयर्स पर रामचंद्र गुहा का लेख
आर्टिकल 14 पर कमांडर बत्रा का इंटरव्यू
नेटफ्लिक्स पर सीरीज- मेमोरीज ऑफ द अलहम्ब्रा
प्रतीक गोयल
नेटफ्लिक्स पर सीरीज- हाउस ऑफ निंजास
विकास जांगड़ा
नेटफ्लिक्स पर सीरीज- लव, डेथ एंड रोबोट्स
न्यूज़लॉन्ड्री की एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट- पहला भाग, दूसरा भाग, तीसरा भाग
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री पर बसंत कुमार की किसान आंदोलन पर रिपोर्ट्स देखें
द गार्जियन पर फ्रेड हार्टर की रिपोर्ट
फिल्म- लॉस्ट इन ट्रांसलेशन
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth