Khabar Baazi
निधि राजदान ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा
एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले करीब तीन दशकों तक चैनल से जुड़े रहे सीनियर एडिटर श्रीनिवासन जैन ने भी इस्तीफा दे दिया था.
एनडीटीवी कंपनी से जुड़े कई कर्मचारियों ने राजदान के इस्तीफे की पुष्टि की है. न्यूज़लॉन्ड्री ने निधि से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
इससे पहले राजदान, फरवरी 2022 में एनडीटीवी के साथ जुड़ी थीं. उन्होंने 2020 में हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने जाने को लेकर 21 सालों बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने बताया था कि हावर्ड के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी हुई है.
जनवरी महीने में अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण के बाद से यह तीसरा बड़ा इस्तीफा है. इससे पहले रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया था.
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को एनडीटीवी के फाउंडर प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी छोड़कर बाकी हिस्सा अडानी ग्रुप को बेच दिया. इसके बाद अडानी ग्रुप एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian