Khabar Baazi
एनडीटीवी: ओपन ऑफर 294 पर रॉय दंपती को मिले 342 रुपए प्रति शेयर
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज ने बीएसई स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में बताया कि उन्होंने प्रणय रॉय और राधिका रॉय द्वारा एनडीटीवी की बेची गई हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है.
कंपनी ने बयान में बताया कि, “हम सूचित करते हैं कि आरआरपीआर ने एनडीटीवी में प्रणय रॉय और राधिका रॉय के 27.26 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी को हासिल कर लिया है.”
अडानी ग्रुप की कंपनी ने रॉय दंपति के कुल 1,75,77676 शेयर्स को 342.65 रुपए प्रति शेयर के भाव से खरीदा है. जो लगभग 602.30 करोड़ रुपये बैठता है. जबकि इससे पहले ओपन ऑफर में अडानी ग्रुप ने 294 रुपए प्रति शेयर का भाव दिया था, यानी रॉय दंपति को 48.65 प्रति शेयर का फायदा हुआ.
इससे पहले 23 दिसंबर को प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एक बयान जारी कर बताया था कि “हमने आपसी समझौते के तहत एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है. ओपन ऑफर लाए जाने के बाद से गौतम अडानी के साथ हमारी रचनात्मक और सकारात्मक बातचीत हुई है. हमारी तरफ से दिए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक ढंग से और खुलेपन के साथ स्वीकार किया है.”
साथ ही एनडीटीवी ग्रुप ने एएमजी मीडिया नेटवर्क के सीईओ और एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार सेंथिल चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया था.
बता दें कि साल 2009 में राधिका और प्रणय रॉय ने आरआरपीआर की ओर से वीसीपीएल से 403.85 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन लिया था. इसके तहत उन्होंने वीसीपीएल को अधिकार दिया था कि कंपनी चाहे तो आरआरपीआर के 99.99 प्रतिशत शेयरों का मालिकाना हक ले सकती है.
Also Read: 2022 #BoycottBollywood का साल क्यों रहा?
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian