Khabar Baazi
साल 2021 में डीडी के यूट्यूब चैनलों को पाकिस्तान में एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के अलग-अलग यूट्यूब चैनलों को पाकिस्तान में ज्यादा देखा जा रहा है. सरकार ने बताया कि पाकिस्तान से डीडी के यूट्यूब चैनलों पर सबसे ज्यादा व्यूज आ रहे हैं.
राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया, यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की संख्या 2018 से 2021 में 30 नवंबर तक सबसे ज्यादा पाकिस्तान में है. जहां अबतक 1.24 करोड़ लोगों ने डीडी के अलग-अलग चैनलों पर वीडियो देखा है. दूसरे नंबर पर अमेरिका 97 लाख, तीसरे पर बांग्लादेश 80 लाख, चौथे पर नेपाल 53 लाख और पांचवें पर संयुक्त अरब अमीरात है जहां अबतक 47 लाख लोगों ने डीडी के चैनलों को देखा है.
साल 2018 में डीडी के यूट्यूब चैनलों को देखने वालों की संख्या पाकिस्तान में 64 लाख थी जो साल 2021 में बढ़कर 1.24 करोड़ हो गई.
प्रसार भारती नेटवर्क के यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है. साल 2018 में 29.55 करोड़, 2019 में 68.38 करोड़, 2020 में 130 करोड़ और 2021 में 30 नवंबर 2021 तक 110 करोड़.
राज्यसभा में सरकार ने बताया की न्यूजऑनएयर मोबाइल एप्लिकेशन से भी व्यूवर्स की संख्या बढ़ रही है. साल 2019 से अबतक की बात करें तो अमेरिका में सबसे ज्यादा लोगों ने मोबाइल एप्लिकेशन से डीडी के चैनलों को देखा है. अमेरिका में 13.89 लाख, यूएई में 4.26 लाख, यूके में 3.80 लाख, ऑस्ट्रेलिया में 3.08 लाख और कनाडा में 2.26 लाख लोगों ने यूट्यूब चैनलों को देखा है.
न्यूज़लॉन्ड्री के खास गिफ्ट हैंपर्स के साथ हमें अपने क्रिसमस के जश्न में करें शामिल.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables