Video
नीट पेपर लीक: भविष्य को लेकर छात्रों की चिंता और एनटीए की साख पर उठते सवाल
नीट परीक्षा रद्द होने से देश के लाखों छात्रों मे भारी निराशा है. एक तरफ जहां परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा को दोबारा कराने और छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस वापस करने का घोषणा की है. वहीं, दूसरी तरफ छात्र , शिक्षक और परिजन एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है. बार- बार हो रहे पेपर लीक की वजह से छात्रों और शिक्षकों की चिंता, हताशा और परेशानी को समझने के लिए हमने नीट परीक्षा में शामिल हो चुके कुछ छात्रों से बात की.
पुष्कर पिछले तीन साल से नीट की तैयारी कर रहे हैं. पेपर लीक से हताश पुष्कर कहते हैं, “पिछले साल मेरा पेपर अच्छा नहीं गया था लेकिन इस बार पेपर देने के बाद मुझे पूरी उम्मीद थी कि मुझे अच्छा कॉलेज मिलेगा और परिवार को लग रहा था कि मेरे नाम के आगे ‘डॉक्टर’ लिखा जाएगा. लेकिन पेपर लीक की वजह से वह भरोसा टूट चुका है.”
बिहार से आने वाले पुष्कर के लिए यह नीट यूजी का दूसरा प्रयास था लेकिन अब उन्हें अपना यह सपना और भविष्य बिखरता हुआ नजर आ रहा है.
हरियाणा के सोनीपत से नीट की तैयारी के लिए दिल्ली आई लवली ने बताया कि वह पिछले 2 साल से वह इस पेपर की तैयारी कर रही थी और वह डाक्टर बनना चाहती हैं. वह कहती हैं, “पेपर लीक की खबर मेरे लिए बहुत शॉकिंग थी. मैंने इस परीक्षा के लिए अपनी सारी इच्छाएं मारकर सिर्फ पढ़ाई पर फोकस किया था. पूरे दिन स्कूल और कोचिंग के बाद रात के 1:30 बजे तक पढ़ती थी. 2024 मे भी पेपर लीक हुआ था और अब फिर हो गया. इससे भरोसा टूट गया है.”
नीट की तैयारी कराने वाली एक कोचिंग संस्था सृजन इंस्टिंट्यूट के शिक्षक डॉ. नितिन चौधरी कहते हैं, “शिक्षा मंत्री को पूरे तरीके से जिम्मेदारी लेनी चाहिए और एनटीए को खास हिदायत देनी चाहिए कि आगे से वह ऐसी प्रणाली बनाए, जिससे किसी भी बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो.”
हालाकिं, नीट जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परिक्षा में पेपर लीक का यह कोई पहला मामला नहीं हैं. 2024 मे भी ऐसे मामले सामने आए थे, जिसके बाद दावा किया गया था कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होगी. यहां तक मामले की जांच सीबीआई को सौपीं गई थी. लेकिन इसके बावजूद एक बार फिर पेपर लीक हो चुका है और 2024 के मुकाबले बड़े पैमाने पर हुआ है. जिसकी वजह से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.
इस पूरे मसले पर छात्रों और शिक्षकों ने और क्या बताया, जानने के लिए देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Dhruv Rathee interview: CJP, protests, Soros and more
-
What happens after Delhi Police detains you? I saw it first hand
-
Nearly 30 journalists recount the Delhi Police’s use of brute force against them
-
‘It’s about saving this country’: Why they marched to the Supreme Court
-
‘Can’t differentiate between reel makers and independent journalists’, says Modi govt