NL Tippani
रुपया औकात से ऊपर उठ रहा है, नेताओं की जुबान औकात से नीचे गिर रही है
अगर आपको गैस नहीं मिल रही है, पेट्रोल-डीज़ल के दाम औकात से बाहर जा रहे हैं और रुपया और दिल्ली सरकार के बीच समझ नहीं आ रहा कि कौन तेजी से गिर रहा है. तो यह सब आपका भ्रम है. दरअसल गिर कुछ नहीं रहा है. सबकुछ ऊपर उठ रहा है. आपकी पहुंच और औकात से ऊपर उठ रहा है. और जब सब कुछ ऊपर उठने लगे तब आप एक बात समझ लीजिए कि आप व्यक्तिगत रूप से भले ही थोड़ी परेशानी उठा रहे हों लेकिन आपकी व्यक्तिगत परेशानी राष्ट्र के निर्माण में आपका अहम योगदान है.
मोदी सरकार आईटी नियमों का नया मसौदा लेकर आई है. अभी तक ये नियम सिर्फ न्यूज पब्लिशर्स पर लागू होते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर न्यूज़ या करंट अफेयर्स से जुड़ी पोस्ट करने वाले यूज़र भी इसके दायरे में होंगे. यानी अगर आपने फेसबुक पर लिख दिया, “आज सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लग गई है …” तो आप एडवांस में बधाई स्वीकार कर लीजिए, अब आप अब डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर बन चुके हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां