Khabar Baazi
यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, कारण स्पष्ट नहीं
यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है. सूत्रों का कहना है कि श्याम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, श्याम मीरा सिंह सेक्टर-60 के पास अपने आगामी वीडियो के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान पास से गुजर रहे पुलिसवालों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. इस पर श्याम मीरा सिंह ने उन्हें रोके जाने की वजह पूछी तो पुलिस उन्हें और उनके साथियों को थाने में ले गई. जहां उन पर सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है.
सिंह को हिरासत में लिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ‘सवाल पूछने के जुर्म में श्याम मीरा सिंह को योगी जी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें थाने लेकर गई है नोएडा पुलिस. सरकार की तानाशाही देखिए- पत्रकार सवाल करेगा तो सरकार के इशारे पर पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.’
श्याम की हिरासत पर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है. वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि पुलिस ने उन्हें फेक न्यूज़ के आरोप में गिरफ्तार किया है.
मणिकर्णिका घाट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, उजड़े (ढहा दिए गए) घरों और खामोश हो चुके मोहल्लों के बीच यह सीरीज़ बताएगी कि कैसे तोड़फोड़ की राजनीति बनारस की सिर्फ़ इमारतें नहीं, उसकी आत्मा को भी बदल रही है. बनारस पर हमारे इस सेना प्रोजेक्ट को सपोर्ट करिए.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य