Saransh
पीएम कौशल विकास योजना में दिखाए गए भ्रष्टाचार के कौशल पर आई कैग की रिपोर्ट
लाखों-करोड़ों के विज्ञापन, सेलिब्रिटीज़ की भर-भर के अपील, प्रधानमंत्री मोदी का खुद लाल किले की प्राचीर से आह्वान. कभी रेडियो में कहानियों के बहाने तो कभी फिल्मों के कस्टमाइज्ड़ ट्रेलर दिखे. कभी दीक्षांत समारोह हुए तो कभी चुनावी रैलियों में इसके बहाने वोट की अपील हुई. यहां तक कि सरकार ने अलग से मंत्रालय ही बना दिया.
सीधे-सीधे कहें तो ‘स्किल इंडिया मिशन’ को कामयाब बनाने के लिए सरकार ने जी जान लगा रखी है लेकिन क्या सरकार की योजना कामयाब हो रही है? क्या भारत को कुशल और कौशल संपन्न बनाने का सपना सही मायनों में पूरा हो रहा है?
सरकारी आंकड़ों को गवाह मानेंगे तो पीएमकेवीवाई कामयाब हो रही है लेकिन सरकारी आंकड़ों का हिसाब किताब रखने वाली संस्था नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक यानि कैग स्किल इंडिया मिशन की एक योजना में बड़े भ्रष्टाचार का भी इशारा कर रही है.
कैग की रिपोर्ट है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्किल इंडिया’ के सपने को ‘स्कैम इंडिया’ में बदलने में लगी है. देखिए कैग की रिपोर्ट पर आधारित सारांश का अंक.
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें और उस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य