NL Tippani
मोदीजी का जी राम जी, लियोनेल मेसी का भारत दर्शन और वैश्विक असमानता रिपोर्ट
विफलता के स्मारक को सफलता के शोरूम में बदलने का रामबाण इलाज है मोदजी के पास. इलाज है नाम बदल दो. जैसे हार का नाम अगर बदल कर जीत कर दिया जाय तो हर हार को जीत कहना पड़ेगा. जिस मनरेगा को उन्होंने विफलता का स्मारक बताया था अब उसका नाम बदल कर जी राम जी करने का फैसला हुआ है.
थोड़ा भारत की सेहत जान लीजिए. वर्ल्ड इनइक्वैलिटी रिपोर्ट का ताजा आंकड़ा बताता है कि भारत आय और संपत्ति के मामले में दुनिया के सबसे ज्यादा ऊंच नीच वाले देशों में शामिल है. रिपोर्ट कहती है कि भारत में शीर्ष 1 प्रतिशत लोगों के पास भारत की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत हिस्सा केंद्रित है.
गए हफ्ते महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत के दौरे पर आए और आते ही उन्होंने भारत की अराजकता, भारत के वीआईपी कल्चर और भारत की भेड़िया धसान का स्वाद चख लिया. नेता, नौकरशाह, बिजनेसमैन, फिल्मी सितारे, उनके परिवार, बीवियां. इन सबकी मिजाजपुर्सी करते करते मेसी को आम लोगों का दिल रखने का ख्याल ही नहीं रहा.
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें और उस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा