Bihar Elections
पटना में बीजेपी का गढ़ कुम्हरार: बदहाली के बावजूद अटूट वफादारी, केसी सिन्हा बदल पाएंगे इतिहास?
पटना जिले में एक विधानसभा क्षेत्र है, कुम्हरार. एक दौर में इसे पटना सेंट्रल के नाम से जाना जाता था. यह बीजेपी का अभेद्य किला है. 1990 से लगातार यहां बीजेपी जीत दर्ज कर रही है. पहले तीन बार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी यहां से विधायक रहे. उसके बाद अरुण सिन्हा. हालांकि इस बार बीजेपी ने सिन्हा की जगह- संजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है.
इलाके में बदहाली है, सड़कें खराब हैं. कूड़ा नहीं उठता बावजूद इसके यहां के लोग कहते हैं, “बीजेपी के नाम पर अगर यहां से कुत्ता भी खड़ा होगा तो जीत जाएगा.”
कायस्थ बाहुल्य इस इलाके में बीजेपी ने दूसरी बिरादरी से आने वाले संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस, से इंद्रदीप चंद्रवंशी मैदान में है. तो वहीं जनसुराज ने जानेमाने शिक्षक केसी सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
हमने यहां के हालात और चुनावी राजनीति को लेकर सिन्हा से बात की है. सिन्हा का दावा है कि उनकी पार्टी सत्ता में आती हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में ज़रूरी काम होंगे ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए पलायन न करना पड़ा. बिहार एक ऐसा राज्य है जहां पढ़ाई और कमाई दोनों के लिए युवाओं को पलायन करता पड़ता है.
देखिए यह रिपोर्ट -
बिहार चुनाव से जुड़े हमारे इस सेना प्रोजेक्ट में योगदान देकर बिहार के लिए नई इबारत लिखने वाले इन चुनावों की कहानियां आप तक लाने में हमारी मदद करें.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test