Video
थैंक यू मोदीजी: जन्मदिन के जश्न में शामिल लोगों के मन की बात
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार की ओर से इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ पर ‘थैंक्यू मोदी जी’ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे इलाके को भव्य रूप से सजाया गया था. जगह-जगह बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिनमें पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए कार्यों और योजनाओं का जोरशोर से प्रचार किया गया.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया गया. साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें मुख्यमंत्री खुद भी महिलाओं के साथ थिरकती नजर आईं. हालांकि, यह सजावट सिर्फ कर्तव्य पथ तक ही सीमित नहीं रही बल्कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी इसी तरह की सजावट की गई थी. कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को भी सजाया गया और वहां पीएम मोदी की जीवन यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गई. यह प्रदर्शनी 17 तारीख से शुरू होकर 21 सिंतबर तक चलेगी.
कार्यक्रम के दौरान हमने वहां मौजूद कुछ लोगों से बात की.
विनोद यादव ने कहा, “हमें यहां भीड़ बढ़ाने के लिए लाया गया है. हमने करीब 100 लोगों को इकट्ठा किया और यहां भेजा गया. पहले से ही बस बुक कर दी गई थी. यहां कोई अपनी इच्छा से नहीं आया सबको किसी न किसी दबाव में बुलाया गया है. हमें तो साफ कहा गया कि नहीं जाओगे तो नौकरी नहीं मिलेगी.”
वे आगे कहते हैं, “चमक-धमक दिखाना अच्छी बात है, ‘थैंक्यू मोदी जी’ लिखना भी ठीक है. लेकिन दिल्ली के लिए कुछ करो भी तो. सिर्फ थैंक्यू लिख देने से सब अच्छा नहीं हो जाता. अंदर से कोई थैंक्यू नहीं है. ऐसे थैंक्यू मत कीजिए, लोगों को रोज़गार दीजिए.”
देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट-
न्यूज़लॉन्ड्री इस हिंदी दिवस को एक उत्सव की तरह मना रहा है और हम अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक खास ऑफर लाएं हैं. हिंदी दिवस के मौके पर उपलब्ध ऑफर का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार