Sansad Watch Hindi
राहुल गांधी के एटम बम से संसद में हंगामा जारी
इस हफ्ते ‘सांसद वॉच’ आया है सीधे संसद भवन से. जहां एक तरफ सदन के अंदर और बाहर वोट चोरी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का हंगामा जारी रहा तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते भी संसदीय चर्चा से दूर रहे.
दरअसल पिछले हफ्ते ऑपरेशन सिंदूर पर हुई विशेष चर्चा के बाद से संसद की कार्यवाही चल ही नहीं पाई. कार्यवाही शुरू होते ही उसे स्थगन का सिग्नल दे दिया जाता. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की वोट चोरी पर अपना ‘एटम बम’ फोड़ दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर करीब 1 घंटा ग्यारह मिनट के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया.
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह बीजेपी के साथ मिलकर चुनावों में हेरा फेरी कर रहा है और चोरी से भाजपा को चुनाव जितवा रहा है. जिसको लेकर संसद भवन के अंदर और बाहर ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन जारी रहा. इस बीच संसद में एक और ग़ज़ब की घटना घटी. 6 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जैसे ही सदन में दाखिल हुए. विपक्षी सांसदों ने तपाक से पूछ लिया “aaj question hour me, प्रधानमंत्री nhi aaye sir” और नरेन्द्र मोदी सदन में आओ का नारा लगाने लगे.
वैसे यह संसदीय परंपरा का हिस्सा रहा है कि प्रधानमंत्री संसद सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहें, बहसों में हिस्सा लें, विपक्ष की बात सुनें लेकिन नरेंद्र मोदी अपवाद हैं. उन्हें सदन में बुलाने के लिए विपक्ष को नारा लगाना पड़ रहा है.
खैर मोदीजी भी मोदीजी ही हैं. इस पूरे सत्र उन्होंने सदन की बहसों को ऐसे इग्नोर किया जैसे प्रेस कांफ्रेंस को करते रहते हैं. 21 जुलाई से लेकर 8 अगस्त के बीच वह केवल दो बार सदन में देखें गए. पहली बार सत्र की शुरुआत में आए लेकिन प्रश्नकाल शुरू होते ही चले गए. दूसरी बार आपरेशन सिंदूर पर चल रही विशेष चर्चा के दौरान अपना भाषण देने आए और भाषण खत्म करके निकल गए.
हालांकि इस दौरान वह, विदेश दौरा, उद्घाटन, औपचारिक मुलाकात और जनसभाओं को संबोधित करते रहे लेकिन इस पूरे सत्र के दौरान मोदी जी सदन में 4 घंटे के लिए भी मौजूद नहीं रहे. देखिए संसद सत्र की इन तमाम घटनाओं, राजनीति और संसद के हाई-वोल्टेज ड्रामे पर हमारा यह खास कार्यक्रम ‘संसद वॉच’.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां