Khabar Baazi
अमरावती की महिलाओं पर टिप्पणी का मामला: पत्रकार वीवी कृष्णम राजू गिरफ्तार
पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक वीवी कृष्णम राजू को अमरावती क्षेत्र की महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. यह टिप्पणी उन्होंने 6 जून को साक्षी टीवी पर प्रसारित एक बहस के दौरान की थी. यह टीवी चैनल पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के परिवार के स्वामित्व में है.
इस बहस का संचालन कर रहे साक्षी टीवी के एंकर कोम्मिनेनी श्रीनिवास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. 9 जून को इन दोनों पत्रकारों और चैनल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
कृष्णम राजू ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अमरावती को 'सेक्स वर्कर्स की राजधानी' बताया था. यह रिपोर्ट नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की थी, जिसमें कहा गया था कि आंध्र प्रदेश में देश में दूसरी सबसे अधिक सेक्स वर्कर्स की संख्या है.
सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), जनसेना और बीजेपी गठबंधन के नेताओं ने इस टिप्पणी को अमरावती की महिलाओं का अपमान करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और साक्षी टीवी की सोची-समझी साजिश थी, जो वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी भारती रेड्डी के इशारे पर की गई, जो साक्षी मीडिया ग्रुप की प्रमुख भी हैं.
वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साक्षी टीवी एंकर की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया. उन्होंने कहा कि एक बहस के दौरान आए मेहमानों के विचारों के लिए एंकर को सजा देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह एक खतरनाक मिसाल भी कायम करता है. “किसी भी बहस में विभिन्न विचार स्वाभाविक हैं,” उन्होंने कहा.
यह मामला थुल्लूर पुलिस स्टेशन में राज्य मदिगा निगम की निदेशक खंबामपाटी सिरीशा की शिकायत पर दर्ज किया गया. आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions