NL Tippani
एएनआई बनाम मोहक मंगल और चौथी इकॉनमी का डंका
बीते हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी जी पश्चिम बंगाल में थे. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को घेरते हुए जो तमाम बातें कहीं, उसमें बंगाल का लॉ एंड ऑर्डर, वहां के समाज में फैली हिंसा, महिलाओं के साथ अराजकता जैसी चिंता प्रमुखता से उभर कर सामने आईं. यह सब उसी कालखंड में हो रहा था जब उनकी अपनी पार्टी के राज वाले सूबे उत्तर प्रदेश में चौबीस घंटे में 13 हत्याओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया जा रहा था.
उत्तर प्रदेश में सरकार चाहे किसी की आ जाए, यहां जरायम की दुनिया हमेशा आबाद रहती है. फिलहाल यूपी में प्रति व्यक्ति अपराध की दर 7.4 प्रतिशत है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो कहता है कि यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है.
पिछला हफ्ता कुछ और बड़ी सुर्खियां ले आया. इनमें से एक था नीति आयोग द्वारा भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐलान. यह खुशखबरी भारतीय मीडिया में चहुंओर छा गई. स्वयं मोदीजी भी इस उपलब्धि का ढिंढोरा पीटते नज़र आए कि भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इस बीच एएनआई यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच जारी विवाद अदालत में पहुंच चुका है.
देखिए इस हफ्ते की टिप्पणी.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
पुगलिया से राहुल कंवल तक जारी है एनडीटीवी का घाटा, अब 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना