NL Tippani
अंजनाजी का हलाल ड्रोन और इंडिया टुडे का झटका मिसाइल
पिछले हफ्ते जब हम दरबारी मीडिया के कारनामों की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे तब आज तक वाली बहन अंजना ओम कश्यप का एक दिलफरेब मुजस्समा हमारे हाथ लगा. तुर्की ब तुर्की बात ये है कि अगर तुर्किए के ड्रोन हलाल हैं तो फिर चीन का क्या होगा. वही चीन जो पाकिस्तान का कुल 81 फीसद रक्षा उपकरण सप्लाई करता है. और चीन की 93 फीसद आबादी नास्तिक है. तो अंजनाजी चीन के हथियारों को क्या कहेंगी? झटका. शायद झटका ही सही शब्द है. हलाल ड्रोन और झटका मिसाइल.
पिछले दिनों में पाकिस्तान के सबसे बड़े उत्पाद की मांग में बेहद गिरावट आ गई है. ये वो उत्पाद है जिसे पाकिस्तान पूरे मिडिल ईस्ट और गल्फ के देशों को सप्लाई करता आ रहा था. मांग गिरने के कारण पाकिस्तानी माल का शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया है. यह है भिखारियों की सप्लाई. सउदी अरब, यूएई, क़तर, ओमान और ईराक ने 2024 और 25 के बीच कुल 5400 पाक निर्मित भिखारियों की खेप वापस पाकिस्तान भेज दी है.
इस हफ्ते एक और राष्ट्रीय महत्व का विषय हमारे सामने आया. बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने धर्म और कर्म कांड के नगर गया का नाम बदल कर ‘गयाजी’ करने का ऐलान किया है. हमने पाया कि इस देश में ऐसे अनगिनत नगर, बजार, कस्बे और गांव है जिनके नाम के साथ जी जोड़ना बहुत आवश्यक है.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage