Khabar Baazi
एनबीएफ की चैनलों से पाकिस्तानी पैनलिस्टों को न बुलाने की सलाह
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (एनबीएफ) ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर न्यूज चैनलों को टीवी शो में पाकिस्तानी पैनलिस्ट को आमंत्रित न करने की सलाह दी है.
एडवाइजरी में कहा गया है, 'एहतियात उपाय के तौर पर, एनबीएफ अगले आदेश तक न्यूज डिबेट, पैनल चर्चा या किसी भी प्रोग्रामिंग कंटेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान से मेहमानों या पैनलिस्ट को आमंत्रित न करने का पुरजोर अनुरोध करता है.'
एनबीएफ की यह एडवाइजरी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन द्वारा अपने सभी सदस्य चैनलों से पाकिस्तानी पैनलिस्ट को आमंत्रित न करने का आग्रह करने के एक दिन बाद आई है. जिसमें कहा गया था कि ये लोग 'भारत के खिलाफ गलत प्रचार करते हैं.'
एडवाइजरी में एसोसिएशन ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर ऐसे चैनलों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित किया है.
इसमें आगे कहा गया है, 'एनबीडीए के संपादकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कार्यक्रमों में पाकिस्तान के पैनलिस्ट, वक्ता और टिप्पणीकारों को आमंत्रित न करें, जो राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को कमजोर करने वाले विचारों को बढ़ावा देने और हमारे देश के खिलाफ बोलने के लिए जाने जाते हैं.'
पहलगाम हमले के बाद भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर 'भड़काऊ सामग्री' और 'गलत सूचना' के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ दिनों बाद यह सलाह दी गई है.
न्यूज़लॉन्ड्री ने पहले रिपोर्ट किया था कि कैसे कुछ चैनलों ने पाकिस्तानी टिप्पणीकारों की अनुचित टिप्पणियों को दिखाना जारी रखा है.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions