Khabar Baazi
राहुल कंवल ने इंडिया टुडे को कहा अलविदा, एनडीटीवी में जाने की अटकलें
राहुल कंवल इंडिया टुडे ग्रुप को अलविदा कह दिया है. उनके एनडीटीवी में जाने की अटकलें हैं. वह फिलहाल वह इंडिया टुडे ग्रुप में समाचार निदेशक (न्यूज़ डायरेक्टर) थे.
गुरुवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा, "हमारे साथ 22 साल से अधिक समय तक काम करने के बाद, टीवीटीएन (टीवी टुडे नेटवर्क) के समाचार निदेशक और बिजनेस टुडे के कार्यकारी निदेशक राहुल कंवल नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ेंगे."
कली पुरी ने आगे लिखा, 'राहुल हमारी लीडरशिप टीम का अभिन्न अंग रहे हैं, उन्होंने इंडिया टुडे और आजतक में अपनी तीक्ष्ण राजनीतिक अंतर्दृष्टि, चुनाव कवरेज और खोजी रिपोर्टिंग के साथ टेलीविजन समाचार को आकार दिया है. एक जोशीले पत्रकार से लेकर समाचार निदेशक तक का उनका करियर उल्लेखनीय रहा है, जिसने हमारे संगठन में महत्वाकांक्षी पत्रकारों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है.'
कली पुरी मेल में आगे उनका आभार व्यक्त करती हैं और कहती हैं कि वे कहीं भी चले जाएं, लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप की एक खास छाप उन पर रहेगी.
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को कंवल के पूर्व सहयोगी शिव अरूर ने एनडीटीवी में प्रबंध संपादक (मैनेजिंग एडिटर) के रूप में कार्यभार संभाला है. एक महीना पहले अरूर ने इंडिया टुडे के कार्यकारी संपादक (एग्जीक्यूटिव एडिटर) पद से इस्तीफा दिया था.
राहुल कंवल बीते दो दशकों से इंडिया टुडे ग्रुप का हिस्सा हैं. इस दौरान उन्होंने ग्रुप और खुद की एक खास पहचान बनाई है. खासतौर पर वह न्यूज़ट्रैक जैसे कार्यक्रमों का चेहरा बनकर उभरे. अगर अटकलों की मानें तो वह एक ऐसे मीडिया ग्रुप का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो साल 2022 में उद्योगपति गौतम अडाणी के अधिग्रहित किए जाने के बाद से उतार-चढ़ावों से जूझ रहा है.
एनडीटीवी को ब्रांड बनाने वाले कई बड़े चेहरे इस बीच अलविदा कह चुके हैं. इसके पीछे कुछ लोग रॉय दंपत्ति के छोड़ने और अडाणी के अधिग्रहण के बाद से संपादकीय नीति में आए बदलाव को वजह मानते हैं.
फिलहाल, कंवल टीवी न्यूज़ के उन प्रमुख चेहरों में से एक होंगे जो अधिग्रहण के बाद एनडीटीवी से जुड़ रहे हैं. इससे पहले साल 2023 में, सुमित अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ और मरिया शकील ने सीएनएन-न्यूज़ 18 को छोड़कर यहां प्रमुख पदों पर ज्वाइन किया है.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded