Khabar Baazi
तमिलनाडु: यूट्यूबर सवुक्कु शंकर के घर पर हमला, पुलिस की मिलीभगत का आरोप
यूट्यूबर सवुक्कु शंकर के घर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की. मामला 24 मार्च, सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, कुछ लोग सफाई कर्मचारी बताकर घर के अंदर दाखिल हुए. वहीं, अंदर जाकर घर में नाली का पानी फैलाया और तोड़फोड़ की गई. साथ ही सवुक्कु की मां को गाली दी.
हालांकि, हमले को कथित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सीवर सफाई मशीनों के वितरण में भ्रष्टाचार पर सवुक्कु शंकर की टिप्पणी का बदला माना जा रहा है.
सवुक्कु शंकर ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि घुसपैठिए बस में सवार होकर उस समय आए, जब वह घर से निकल गए थे. इतना ही नहीं जब शंकर की मां ने घर का दरवाजा नहीं खोला तब उनकी कार पर पत्थर फेंके गए और जबरन घर के पिछले दरवाजे से घुसपैठिए अंदर दाखिल हुए. साथ ही घर के सामान को तबाह कर गए.
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें घुसपैठियों को आंगन में गंदा पानी फैलाते देखा जा सकता है. वहीं, सवुक्कु शंकर ने ट्विटर (एक्स) पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपनी मां के साथ वीडियो कॅाल पर हैं और घुसपैठिए उन्हें गाली दे रहें है. एक घुसपैठिए को यह कहते हुए सुना गया कि उसे इस काम के लिए एम.के. स्टालिन ने कार दी है.
वहीं, चैन्नई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फिलहाल हालात पर नियंत्रण पा लिया है.
हालांकि,सवुक्कु ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और एमएल सेल्वापेरुन्थागई के. पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है. सवुक्कु के अनुसार, सेल्वापेरुन्थागई के. और वी. वाणीश्री विजयकुमार के एक समर्थक ने इस घटना का फेसबुक पर लाइव किया.
पुलिस पर आरोप लगाते हुए सुवक्कु ने कहा, “मेरा पुराना घर मई, 2024 में गांजा और सिगरेट मिलने पर सील कर दिया गया था और नए घर के बारे में कोई नहीं जानता था. अगर सफाईकर्मी बनकर घुसपैठिए यहां बस से आए तो इसका मतलब है कि पुलिस की मिलीभगत से वो दाखिल हुए.”
सवुक्कु ने यह भी कहा कि मेरा भरोसा है कि महान चैन्नई पुलिस कमीशनर ए. अरुन ने सेल्वापेरुन्थागई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur