Khabar Baazi
एएनआई ने किया पीटीआई पर मुकदमा, कॉपीराइट उल्लंघन मामले में दो करोड़ का दावा
कॉपीराइट उल्लंघन करने के मामले को लेकर न्यूज़ एजेंसी एएनआई और पीटीआई भिड़ गए हैं. एएनआई ने पीटीआई के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही दो करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है.
फिलहाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 9 अगस्त तय की है. साथ ही इस तारीख तक पीटीआई को अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है.
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एशियन न्यूज इंटरनेशनल यानि एएनआई द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन करने के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) को समन जारी किया.
जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने पीटीआई से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.
एएनआई ने हाईकोर्ट में कहा है कि पीटीआई ने दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट की यात्रा से संबंधित ख़बर की वीडियो कॉपी की है. इस यात्रा के दौरान विमान का एयर कंडीशनर (एसी) न चलने के कारण यात्री परेशान दिख रहे थे.
19 जून, 2024 को जब देश भीषण गर्मी की लहर से जूझ रहा था, तब विमान के एसी ने रनवे पर ही काम करना बंद कर दिया था.
एएनआई ने कहा है कि उनके रिपोर्टर द्वारा फ्लाइट के अंदर से वीडियोज़ हासिल किए गए थे, जिसे एएनआई के फीड पर दिखाया गया. इसे एक्स पर ट्वीट भी किया गया. बाद में ऐसे ही वीडियोज पीटीआई ने भी प्रकाशित कर दिए.
एएनआई ने याचिका में 2 करोड़ रुपये से अधिक के हर्जाने की मांग की है.
वहीं, पीटीआई की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील राजशेखर राव ने कहा कि पीटीआई 24 घंटे में वीडियो को हटा लेगी.
मीडिया को कॉरपोरेट या सत्ता के हितों से अप्रभावित, आजाद और निष्पक्ष होना चाहिए. इसीलिए आपको, हमारी जनता को, पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है. आज ही सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां