Khabar Baazi
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने लगाया ऑन एयर गाली देने का आरोप, इंडिया टीवी ने नकारा
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने इंडिया टीवी के मुख्य संपादक रजत शर्मा पर ऑन एयर गली देने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि कार्यक्रम के टेलिकास्ट का वीडियो चैनल के यूट्यूब पर अपलोड किया गया था लेकिन बाद में उसका आपत्तिजनक हिस्सा संपादित करके हटा दिया गया. हालांकि, इंडिया टीवी ने ट्वीट के माध्यम से रजत शर्मा की तरफ से इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया है. स्पष्टीकरण मेंं उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज़ कर दिया है.
दरअसल, 4 जून को चुनावी नतीजों के दौरान इंडिया टीवी पर एक कार्यक्रम में रागिनी नायक बतौर कांग्रेस प्रवक्ता आमंत्रित थीं. 10 जून को रागिनी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्विटर पर ही उनके ध्यान में यह वीडियो लाया गया. उन्होंने वीडियो में रजत द्वारा उनको ‘भद्दी गाली’ देने का आरोप लगाया.
इस ट्वीट को कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “रजत शर्मा एक प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व हैं. उनके अपने राजनीतिक झुकाव हैं, लेकिन कांग्रेस की एक प्रमुख प्रवक्ता, जो एक महिला हैं, के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. इस मामले में बिना शर्त सार्वजनिक माफी की तत्काल आवश्यकता है.”
इसके बाद सोशल मीडिया पर इंडिया टीवी और रजत शर्मा की काफी आलोचना होने लगी. इसके बाद इंडिया टीवी के एक्स अकाउंट पर मुख्य संपादक रजत शर्मा की तरफ से इंडिया टीवी की लीगल हेड रितिका तलवार ने स्पष्टीकरण जारी किया. जिसमें कहा गया कि प्रतिष्ठित पत्रकार रजत शर्मा अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद सौम्य और मधुर व्यवहार के रहे हैं. उनपर इस तरह के आरोप लगाना दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक है. शर्मा पर ऑन एयर गाली दिए जाने का आरोप पूरी तरह निराधार और गलत है.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है. आइए इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ करें. स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें और आज ही न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage