Ground Report Videos
अमृतसर: इलेक्शन कमीशन के फटे ढोल से निकला रामनामी वोट का पोस्टर
अमृतसर में 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है. इस वक्त यहां का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है. सभी दल ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं. ऐसे में, एक खास तरह के पोस्टर पर बार-बार लोगों का ध्यान जा रहा है. जगह-जगह पर ‘जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे’ के पोस्टर चिपका दिए गए हैं. कहने की जरूरत नहीं है कि राम के नाम पर वोट मांगने वाला का इशारा किस पार्टी की तरफ है.
खास बात है कि पोस्टर के नीचे उसे लगवाने वाले शख्स की जानकारी भी है. जानकारी के मुताबिक, ये पोस्टर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राकेश शर्मा की ओर से लगवाए जा रहे हैं. जब हमने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के कहने पर यह पोस्टर जगह-जगह लगवाने की बात कही.
वहीं, दूसरी ओर एक स्थानीय महिला ने इन पोस्टर्स की कम से कम 20 शिकायतें चुनाव आयोग से की. इनमें से कुछ के जवाब में चुनाव आयोग ने दावा किया कि पोस्टर्स हटा दिए गए हैं, वहीं कुछ के जवाब में चुनाव आयोग ने किसी पार्टी का निशान न होने की बात कहते हुए शिकायत से पल्ला झाड़ लिया. चारू के इन दावों पर हमने जिला चुनाव कार्यालय में भी बात करने की कोशिश की लेकिन कई कोशिशों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
देखिए अमृतसर से हमारी यह रिपोर्ट.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth
-
Why the location of a protest matters