NL Charcha
एनएल चर्चा 314: चुनावी माहौल के बीच जनता की खामोशी और सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणियां
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (सोन चिड़िया) से जुड़े एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहना कि साफ और स्वच्छ पर्यावरण जीने के मूल अधिकार के बराबर ही है. इसके अलावा लोकसभा चुनावों के बीच विपक्षी दलों पर कार्रवाई और जनता के मूड पर विस्तार से चर्चा हुई.
हफ्ते की अन्य सुर्खियों में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद द्वारा पार्टी एवं पद से इस्तीफा, दिल्ली आबकारी नीति मामले में बीआरएस की लीडर के. कविता पर ईडी के बाद सीबीआई द्वारा भी मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला शामिल रहा.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान- समय रहते हस्तक्षेप की वजह से मणिपुर की स्थितियों में हुआ सुधार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान- चीन हमारे यहां एक इंच भी भूमि नहीं ले पाया और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड श्रेणी की सुरक्षा आदि मामलों ने भी हफ्तेभर तक लोगों का ध्यान खींचा.
एप्पल द्वारा भारत समेत 91 देशों के उपभोक्ताओं को पेगासस जैसे स्पाईवेयर हमले की चेतावनी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव का माफीनामा अस्वीकार किए जाने की खबरें भी हफ्ते की सुर्खियों में शामिल रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में अशोका यूनिवर्सिटी में मीडिया विभाग की प्रोफेसर माया मीरचंदानी शामिल हुईं. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से हृदयेश जोशी, स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन पॉडकास्ट हैड शार्दूल कात्यायन ने किया.
चर्चा की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्त होने के अधिकार को विशिष्ट अधिकार के रूप में मान्यता दिए जाने को लेकर शार्दूल सवाल करते हैं, “क्या सुप्रीम कोर्ट के ऐसा कहने के बाद लोगों के परिदृश्य में थोड़ा परिवर्तन आएगा?”
इसके जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “जब हम पर्यावरण की बात करते हैं और जब हम जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं. दोनों बातें एक साथ होते हुए भी थोड़ी अलग हैं क्योंकि जलवायु परिवर्तन एक लंबे समय तक के परिवर्तन होते हैं. पर्यावरण एक बहुत बड़ी संपत्ति है. कई बार हमें लगता है कि हमारी जीडीपी तो जोर-शोर से आगे बढ़ रही है लेकिन अगर हम पर्यावरण को खत्म कर देंगे तो जीडीपी ताश पत्तों की तरह गिर जाएगी.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइम कोड्स
00 - 02:25 - इंट्रो
02:26 - 08:25 - सुर्खियां
08:26 - 10:05 - जरूरी सूचना
10:06 - 51:46 - सोन चिड़िया के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
51:47 - 53:26 - सब्सक्राइबर्स के मेल
53: 27 - 1:37:55 - विपक्षी दलों एवं नेताओं पर कार्रवाई के बीच लोकसभा चुनाव में जनता का मिज़ाज
1:37:56 - 1:44:14 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
माया मीरचंदानी
व्हिटनी फिलिप्स का लेख
जान वर्नर मुलर की किताब- व्हाट इज पॉपुलिज़्म
कुनाल पुरोहित की किताब- एच-पॉप: द सीक्रेटिव वर्ल्ड ऑफ हिंदुत्व पॉप स्टार्स
न्यूज़लॉन्ड्री पर टीवी न्यूसेंस
आनंद वर्धन
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता
विकास जांगड़ा
न्यूज़लॉन्ड्री पर आया राम गया राम रिपोर्ट्स की सीरीज- हिंदी और अंग्रेजी
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का इंटरव्यू
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री पर एक और चुनावी शो- हिंदी और अंग्रेजी
शिवनारायण राजपुरोहित की रिपोर्ट
गेम- ब्लड एंड बोन
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth
-
Why the location of a protest matters