The New Ayodhya
अयोध्या की मीरा मांझी: जिनके घर पीएम मोदी ने पी थी चाय
30 दिसंबर 2023 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने, नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए अयोध्या आए थे. इस दिन अचानक वो यहां के राजघाट में रहने वाली मीरा मांझी के घर चाय पीने पहुंच गए. दरअसल. 29 दिसंबर को मीरा को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला था. वो इसकी 10 करोड़वीं लाभार्थी थीं.
इसके करीब 20 दिन बाद न्यूज़लॉन्ड्री की टीम मांझी से मिलने पहुंची. इनके घर के रास्ते पर टूटे घरों के निशान अब भी हैं. जिसे अयोध्या में सौंदर्यीकरण के लिए तोड़ा गया है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मांझी के घर में मंदिर के लिए एक जगह है. वहां अन्य भगवानों के साथ-साथ वो कप और प्लेट भी रखी है, जिसमें पीएम मोदी ने चाय पी थी. मीरा इसको लेकर कहती हैं, “मेरे लिए तो वे (पीएम मोदी) भगवान ही हैं. हमारे जैसे ग़रीब के घर में आए. मांझी लोगों की इज़्ज़त बढ़ा दी. हमें इतना सम्मान दिया.”
मीरा बताती हैं कि उन्हें एक घंटे पहले ही पता चला कि पीएम उनके घर आने वाले हैं. जब अधिकारियों ने उन्हें ये बताया तो उन्हें भरोसा तक नहीं हो रहा था.
मीरा के पति सूरज मांझी, दिहाड़ी मज़दूर का काम करते हैं. मीरा बताती है कि पीएम मोदी जी के आने के बाद से ये काम पर नहीं जा पा रहे हैं. जिस कारण क़र्ज़ लेकर घर चलाना पड़ रहा है. अब तक पांच हज़ार का क़र्ज़ हो गया है. मीरा ने अपनी और कई परेशानियों के साथ-साथ अपने सपनों पर भी हमसे बात की.
देखिए मांझी परिवार से मुलाकात पर ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian