The New Ayodhya
अयोध्या में राम मंदिर बनने से भाजपा को फायदा होगा या नुकसान, सुनिए क्या कहते हैं देश के युवा
बिहार के मोतिहारी जिला के रहने वाले विक्की और मुकेश गुप्ता अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को देखने आए हैं. इसके लिए इन्होंने नया पायजामा- कुर्ता सिलवाया है. काला चश्मा लगाए मुकेश हनुमान गढ़ी मंदिर की तरफ जा रहे थे तब हमारी इनसे मुलाकात हुई.
अरेराज में बिजनेस करने वाले विक्की जय श्री राम का नारा लगाते हुए बताते हैं, ‘‘भगवान के दर्शन के लिए नये कपड़े सिलवाए हैं. यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं चाहूंगा कि सभी राम भक्त यहां एक बार जरूर आएं. हम यहां एक बार पहले भी आए थे लेकिन अब यहां सब बहुत अच्छा हो गया है.’’
9 दिसंबर 1992 को जब कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद गिरा दी. उसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुई. दंगे हुए क्या आपको इसकी जानकारी है?
इस पर मुकेश बताते हैं, ‘‘हमने तो नहीं देखा लेकिन हमारे पूर्वज बताते हैं कि राम मंदिर बनाने के लिए बहुत हिंसा हुई है. इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई भी लड़ी और कई ने अपने प्राण त्याग दिए. लेकिन उनकी मेहनत आज सफल हुई है. हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हम रामलला देखने आए हैं.’’
राम मंदिर के निर्माण का क्रेडिट आप किसको देंगे? इस पर विक्की कहते हैं, ‘‘भाजपा और योगी जी को ही दिया जाएगा. लेकिन चुनाव पर इसका क्या असर होगा इसपर कुछ नहीं कह सकते हैं.”
प्राण प्रतिष्ठा से दस दिन पहले से ही अयोध्या में होटल मिलना मुश्किल हो रहा है. होटलों ने रेट बढ़ा दिए हैं. वहीं, सरकार की तरफ से होटल मालिकों को कहा गया है कि 17 जनवरी से 22 जनवरी तक पहले उन्हें कमरा दें जिन्हें ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण दिया गया है.
ऐसे में कई श्रद्धालु ऐसे हैं जो सुबह आ रहे और शाम को दर्शन कर चले जा रहे हैं. ऐसे ही नोएडा से आए गौरव गुर्जर और अनमोल हैं. इनसे हमारी रात में राम पथ पर हुई. जहां अभी भी मुख्य द्वार समेत यात्री विश्रामशाला का निर्माण चल रहा है.
माथे पर तिलक लगाए गौरव बताते हैं, “हमारा सुबह-सुबह दिल हुआ. गाड़ी उठाई और चले आए. भगवान के दर्शन भी हो गए. मंदिर भी बढ़िया बन रहा है. अब हम नोएडा के लिए निकल जाएंगे. फिर दिल किया और भगवान ने बुलाया तो आएंगे.’’
ये पूछने पर कि क्या राम मंदिर का राजनीतिक लाभ भाजपा को मिलेगा, इसपर गौरव कहते हैं, ‘हमको राजनीति से कोई लेना देना नहीं. भगवान के दर्शन करने आए हैं.”
अयोध्या में अभी महराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश समते देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालु आ रहे हैं. वहीं यहां के दुकानदार बताते हैं कि ऐसा पहले भी होता था. श्रद्धालु पहले भी कम नहीं आते थे.
मध्य प्रदेश के दतिया से दर्शन करने आई साधना दांगी बताती हैं, ‘‘कब से राम मंदिर टूटा हुआ था. हम बेहद सौभाग्यशाली है कि यह हमारे सामने बन रहा है और हम इसे देख पा रहे हैं. यह राम भगवान की कृपा मानो.’’
इसका चुनाव पर क्या असर होगा? क्या आप वोट देने जाएंगी तो आपके मन में राम मंदिर का निर्माण होगा. इस सवाल पर दांगी कहती हैं, ‘‘मंदिर और राजनीति अलग-अलग चीज है. इसे नहीं मिलाना चाहिए.”
अयोध्या आए युवाओं ने और क्या-क्या कहा जानने के लिए देखें ये वीडियो-
Also Read: अयोध्या का बदलता चेहरा और 2024 की तैयारी
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context