Khabar Baazi
अन्नपूर्णी: ज़ी स्टूडियोज़ ने जारी किया माफीनामा, नेटफ्लिक्स ने हटाई फिल्म
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ के विवादों में आने के बाद अब इसके निर्माताओं में से एक ज़ी स्टूडियोज़ ने माफीनामा जारी किया है. ये माफीनामा विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की आपत्ति के बाद जारी किया गया है. वीएचपी का आरोप था कि इस फिल्म में हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया गया.
दरअसल, पूरा विवाद फिल्म के एक दृश्य को लेकर था. जिसमें फिल्म की हीरोइन नयनतारा को कहा जा रहा है कि वे मांस खाएंगी तो कुछ गलत नहीं होगा, भगवान बुरा नहीं मानेंगे. इसी दौरान रामायण के एक श्लोक का जिक्र करते हुए कहा गया कि भूख लगने पर भगवान राम ने भी मांस भक्षण किया था और सनातन धर्म के कई देवों द्वारा मांस भक्षण का जिक्र मिलता है.
फिल्म के इस संवाद को लेकर कई हिंदू संगठनों द्वारा आपत्ति जताई जाने लगी. साथ ही फिल्म के निर्माताओं पर भी दबाव बनाने के लिए बॉयकॉट का आह्वान किया गया और मुकदमा भी दर्ज करवाया गया. वहीं, इस फिल्म को रिलीज करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी निशाना साधा जाने लगा.
मामला जब आगे बढ़ गया तो ज़ी स्टूडियो ने माफीनामा जारी किया. जी की ओर जारी बयान में कहा गया कि वे फिल्म के सह-निर्माताओं से भी इस बारे में बात कर रहे हैं. साथ ही नेटफ्लिक्स को भी कहा है कि वह तुरंत अपने प्लेटफॉर्म से इस फिल्म को हटा लें.
ज़ी ने आगे कहा है कि उनकी मंशा हिंदूओं या ब्राह्मण वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. इसीलिए वे इसे लेकर माफी मांगते हैं.
नेटफ्लिक्स ने भी हटाई फिल्म
फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने के बाद नेटफ्लिक्स ने भी इसे प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. माना जा रहा है कि इस दृश्य को हटाए जाने के बाद फिल्म जल्द ही जारी की जाएगी. हालांकि, इसे लेकर नेटफ्लिक्स का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मालूम हो कि नेटफ्लिक्स पर इसे 29 दिसंबर को रिलीज किया गया था.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian