Rajasthan Elections 2023
राजस्थान के युवा: सरकारी नौकरी के सहारे, पेपर लीक के मारे
राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. राजस्थान को परीक्षाओं के लिहाज से एक बड़ा हब माना जाता है जहां हर साल लाखों छात्र तैयारी करने जाते हैं. ऐसे में वहां की सबसे बड़ी समस्या पेपर लीक है, जो अब सरकार और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल बन गई है.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम चनावों की कवरेज के लिए राजस्थान के जयपुर में है. यहां हमने सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लिए युवाओं से लगातार हो रहे विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक पर खुलकर बात की.
राज्य में पेपर लीक कितना बड़ा मुद्दा है और उसे लेकर सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं के सवाल पर कुछ युवाओं का कहना है, “पेपर लीक एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है और राजस्थान उसका हॉटस्पॉट है. हम सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि कई इंटरव्यू में रुपए लेकर भी चयन किया गया है. कानून तो बना है पर उसपर अमल नहीं हो रहा है.”
कुछ छात्रों का कहना है कि ज्यादातर पढ़ने वाले छात्र गरीब परिवेश से हैं, जिनके पास संसाधन कम होते हैं, जो बड़ी मुश्किल से पैसा इकट्ठा करके पढ़ते हैं. जब एक बार पेपर लीक होता है, तो अगली बार परीक्षा देने वालों की संख्या बढ़ जाती है. सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, तो शादी में दिक्कत आती है और यह हमारे समाज की सबसे बड़ी मांग भी है.
पेपर लीक से जुड़े तमाम मुद्दों पर युवाओं शिक्षकों का क्या कहना है. जानने के लिए देखें ये पूरा वीडियो-
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions