Rajasthan Elections 2023
गोविंद डोटासरा: 'ईडी हमारे चक्कर लगाकर घर गई'
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए राजस्थान जयपुर में है. यहां हमने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की. इस दौरान डोटासरा से कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर विस्तार से बात हुई.
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे '7 गारंटी' का वादा किया है. इनमें परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए, दो रुपए प्रति किलो गोबर की खरीद, सरकारी कॉलेज के पहले साल के विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप और टैबलेट, 15 लाख रुपए का फ्री बीमा, हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी, गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए होगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम शामिल हैं.
इन मुद्दों के अलावा डोटासरा ने पेपर लीक, दलित अत्याचार, ईडी और लाल डायरी पर भी विस्तार से अपनी बात रखी.
एक सवाल के जवाब में वे कहते हैं कि इस बार हर पांच साल में सरकार बदलने वाली परंपरा टूट जाएगी. उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इन सात वादों के अलावा जब हम सरकार में आएंगे तो सात गारंटी और देंगे.
देखिए पूरा वीडियो-
Also Read
-
TV Newsance 354 | Delhi Police vs reels: Chai, samosa aur detention
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
Neha Bora, the angriest person in town: A profile of rage
-
A journalist recalls Delhi detention: A reluctant baton, a press ID ignored, and stranger’s help