Rajasthan Elections 2023
मॉर्निंग शो: गहलोत और वसुंधरा के लिए निर्णायक है ये चुनाव
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए ग्राउंड पर है. हर बार की तरह इस बार भी हम "मॉर्निंग शो" के जरिए विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ले रहे हैं. इस बार का मॉर्निंग शो जयपुर से किया है. यहां हमने कई वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत की जो राजस्थान की राजनीति पर पैनी नजर रखते हैं.
इस बार चुनाव में महिला सुरक्षा, दलितों के खिलाफ अपराध, स्वास्थ्य जैसे मुद्दे चुनाव का केंद्र बने हैं. हमने यह भी समझने की कोशिश की, क्या सरकार न दोहराने की परंपरा इस बार टूटेगी.
हालांकि जानकार भी इस बार कांग्रेस-भाजपा की चुनावी रणनीति से थोड़े चकित हैं क्योंकि दोनों ही पार्टियां अपनी पुरानी रणनीति को त्यागकर कुछ नया करने की कोशिश कर रही हैं.
इस बातचीत में हमारे साथ वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कल्ला, तबीनाह अंजुम और सीएसडीएस- लोकनीति के राजस्थान कॉर्डिनेटर संजय लोढ़ा शामिल हुए.
इसके अलावा राज्य में भ्रष्टाचार कितना बड़ा मुद्दा है, वसुंधरा राजे की नाराजगी, राज्य सरकार की योजनाओं का असर और अशोक गहलोत की स्थिति समेत कई अन्य मुद्दों पर पत्रकारों ने अपनी बेबाक राय रखी.
देखिए पूरा शो-
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra