Rajasthan Elections 2023
राजस्थान चुनाव: ‘मुफ्त’ के वादों और सब्सिडी देने के ‘संकल्पों’ से भरा भाजपा का घोषणापत्र
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है. इसमें मतदाताओं के लिए मुफ्त और सब्सिडी देने के कई संकल्प शामिल हैं. इन संकल्पों में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर, छात्राओं के लिए मुफ्त स्कूटी, गेहूं के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य वादे किए गए हैं.
भाजपा ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल और "भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल" के खिलाफ एक विशेष पुलिस सेल बनाने की भी बात कही है.
वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक जिले में एक महिला पुलिस स्टेशन और प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक महिला हेल्प डेस्क खोलने का भी वादा किया गया है.
किसानों के लिए भाजपा ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक मदद बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना करने का वादा किया है.
संकल्प पत्र का अनावरण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में किया. मालूम हो कि राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है.
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read