Madhya Pradesh Elections 2023
मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह की लुटेरों की सरकार है- जीतू पटवारी
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से दो बार के विधायक जीतू पटवारी एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. इस बार वे अपनी ही नहीं बल्कि पार्टी की भी पूर्ण बहुमत से जीत का दावा कर रहे हैं. उनके इसी दावे और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर उनसे बातचीत हुई.
इस दौरान जीतू ने कहा कि पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार की वापसी होगी. उन्होंने शिवराज सिंह को देश का सबसे झूठा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने 30 हजार से अधिक झूठ बोले हैं.
भाजपा और शिवराज सिंह के अलावा पटवारी से कांग्रेस पार्टी की ओर से किए जा रहे बड़े-बड़े वादों और ‘मुफ्त’ की घोषणाओं को पूरा करने को लेकर लेकर भी सवाल हुए.
शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी में फैले कथित डर को पटवारी ने नकारा. 15 महीने तक चली कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो हर वादे को पूरा करेंगे.
देखिए पूरी बातचीत.
Also Read
-
‘We are scared to sit inside’: MP govt spends crores on ads, this school waits years for repairs
-
Private players should not replicate ISRO’s efforts: G Madhavan Nair writes
-
A thumbnail assignment, Rs 3.87 cr, and no work order: The questions around Prasar Bharati’s Waves
-
Forget newspaper ads, DKS takes govt messaging into Kannada serials
-
प्रचार पर करोड़ों फूंकने वाले मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल को सालों से मरम्मत का इंतजार