Chhattisgarh Elections 2023
छत्तीसगढ़ चुनाव में हिमन्ता: धर्मांतरण, कश्मीर और ‘गड़े मुर्दों का’ तड़का
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और आदिवासी हितों से इतर हिंदुत्व, धर्मांतरण, कश्मीर और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को भी प्रचार का जरिया बनाए हुए है. इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्व सरमा भी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे.
हिमन्ता ने यहां छत्तीसगढ़ की अकलतरा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के नोएडा की तरह की छत्तीसगढ़ के अकलतरा को लेकर भी एक मान्यता है कि जो भी मुख्यमंत्री वहां जाता है, वह अगला चुनाव हार जाता है. शायद इसीलिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां जाने से बचते हैं.
हिमंता के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए लोगों से न्यूज़लॉन्ड्री की टीम ने बातचीत की और ये जानने की कोशिश की कि वे किन मुद्दों पर भाजपा को वोट कर रहे हैं.
इस दौरान लोग भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे को समर्थन करते नजर आए. वहीं, कुछ लोगों ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के प्रति बेरोजगारी और आवास जैसी योजनाओं का लाभ न मिलने के चलते नाराजगी भी जाहिर की.
अकलतरा के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ भाजपा की उम्मीदों के मुताबिक नहीं जुट पाई. वहीं. इस बीच एक फोन आया और अचानक से हिमंता मंच से उठकर सभा के बाहर चले गए.
हिमंता का भाषण इस दौरान हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, कश्मीर और धर्मांतरण के मुद्दों के इर्द-गिर्द रहा. साथ ही उन्होंने कश्मीर के जरिए छत्तीसगढ़ की राजनीति को समझाने की कोशिश की.
देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां