Khabar Baazi
महिला पत्रकार के प्रति 'आक्रामक' व्यवहार के लिए भाजपा के सुरेश गोपी की आलोचना
केरल के अभिनेता और भाजपा नेता सुरेश गोपी की एक महिला पत्रकार के प्रति अनुचित व्यवहार के लिए प्रेस समूहों द्वारा आलोचना की गई है.
कोझिकोड में हुई बातचीत के दौरान एक वीडियो में ‘मीडिया वन’ की एक महिला पत्रकार ने सुरेश गोपी से एक सवाल पूछा. जिसके बाद गोपी ने जवाब देते हुए अपना एक हाथ उस महिला पत्रकार के कंधे पर रखा. इसके बाद वह कुछ दूर पीछे हट गईं. लेकिन पत्रकार के अपनी जगह फिर से आते ही भाजपा नेता गोपी ने दोबारा अपना हाथ रख दिया. जिसके बाद उस महिला पत्रकार ने गोपी के हाथ को अपने कंधे पर से हटा दिया.
मातृभूमि के अनुसार, महिला पत्रकार का कहना है कि बिना अनुमति के किसी के शरीर को छूना गलत है. इसलिए वह कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही थी.
केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने अभिनेता और भाजपा नेता गोपी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले की शिकायत महिला आयोग को करेंगे.
इस मामले पर नेटवर्क ऑफ वीमेन इन मीडिया, इंडिया के केरल चैप्टर ने भाजपा नेता गोपी के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए फेसबुक पर पोस्ट साझा किया. इसमें नेता द्वारा की गई हरकत को “कार्यस्थल उत्पीड़न” का मामला बताया.
मलयाला मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, गोपी ने बाद में अपनी इस हरकत पर सफाई देते हुए कहा कि उसने केवल उसे एक तरफ हटाने की कोशिश की थी और वह एक पिता की तरह उससे माफी मांगने को तैयार है. अभिनेता और भाजपा नेता सुरेश गोपी ने महिला पत्रकार से माफी मांगते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया कि उन्होंने कभी किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context
-
How failure to destroy juvenile crime records is hurting children’s rehabilitation