Khabar Baazi
एनडीटीवी से संकेत उपाध्याय का इस्तीफा
पिछले कुछ दिनों से एनडीटीवी से संकेत उपाध्याय के इस्तीफा देने की चर्चाएं जोर पकड़े हुए थी. आज उन चर्चाओं पर संकेत ने अपने एक ट्वीट के जरिए मुहर लगा दी. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उनका इस चैनल से सफर समाप्त हो रहा है.
संकेत ने लिखा, “एनडीटीवी में मेरा रोमांचक दूसरा कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जाएगा. ये खास था. मेरा पास एक नया व्यावसायिक पता होगा. जल्द ही. दर्शकों के प्यार, आलोचना और सबसे ज्यादा आपके स्नेह के लिए बहुत धन्यवाद.”
मालूम हो कि संकेत पिछले चार सालों से एनडीटीवी में सलाहकार संपादक के रूप में कार्यरत थे. 2019 में वे दूसरी बार एनडीटीवी से जुडे़ थे. संकेत एनडीटीवी के हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही चैनलों पर ख़बरों का प्रसारण करते थे. हिंदी चैनल में रात को नौ बजे ‘ख़बरों की ख़बर’ नामक शो करते थे और अंग्रेजी में उन्हें ‘द बिग फाइट’ शो के लिए जाना जाता है.
गौरतलब है कि हाल ही में एनडीटीवी से वरिष्ठ संपादक सुनील सैनी ने भी अलविदा कहा है. सैनी के पास एनडीटीवी समूह के हिंदी चैनल की जिम्मेदारी थी. वे रवीश कुमार के भी लंबे वक्त तक संपादक रहे हैं. इस बारे में ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded