NL Tippani
डेमोक्रेसी की मदर बीमार है और डंकापति का जश्न जारी है
दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी की सालगिरह का दिन भी है. छह साल पहले यहीं से हमारा सफर शुरू हुआ था. इस खास मौके पर हम आपके लिए कुछ बेहद खास सब्सक्रिप्शन ऑफर लेकर आए हैं. यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा. एक बात और हमें आपके समर्थन और मदद की जरूरत है.
इस टिप्पणी का फार्मेट थोड़ा बदला हुआ है. धृतराष्ट्र-संजय संवाद बाद में आएगा पहले खबर डेमोक्रेसी की मदर की. डेमोक्रेसी की मदर बहुत बीमार हैं. क्योंकि हिपोक्रसी के फादर ने मीडिया पर हमला बोल दिया है. देश को बता दिया गया है कि यहां गांधीवाद सिर्फ दो अक्टूबर को चलेगा, बाकी 364 दिन फासीवाद चलेगा. न्यूज़क्लिक से जुड़े कई पत्रकारों के घर पुलिस ने दबिश दी. उनके तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जब्त कर लिए. कइयों को अपने साथ थाने ले गई. इन पत्रकारों के नाम हैं- औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह, उर्मिलेश, सोहैल हाशमी, परंजॉय गुहा ठाकुरता, संजय रजौरा, डी रघुनंदन और गीता हरिहरन.
फादर ऑफ हिपोक्रसी अपने डैने फैला रहे हैं. इस फैले हुए डैने के नीचे अंधकार बढ़ता जा रहा है. यहां ताजा हवा और रोशनी लगातार कम होती जा रही है. मदर ऑफ डेमोक्रेसी बीमार होती जा रही है. ऐसा ही जारी रहा तो वह दिन भी आएगा जब डैने के अंधकार में आम नागरिकों की भी बारी आएगी. जिस देश का मीडिया डरा हुआ होगा उस देश के नागरिक क्या ही सवाल पूछ पाएंगे. लगे हाथ धृतराष्ट्र संजय संवाद देख लीजिए.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian